राजगढ़ कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक सोमवार के दोपहर 2:00 बजे आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों, शिकायतों के निवारण, ई-ऑफिस उपयोग, ई-केवायसी, समय सीमा की शिकायतों, सीएम हेल्पलाईन तथा शासकीय योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में विभागों को स्पष्ट व समयबद्ध कार्य करने हेतु निर्देश भी दिए गए।