लखनपुर: ग्राम बंधा चारपारा के ग्रामीण पानी की समस्या से जूझ रहे, पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम बंधा चारपारा में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण जुझ रहे है। गांव में जल जीवन मिशन योजना से बने पानी टंकी से पानी सप्लाई नहीं होने तथा हैंड पंप के खराब होने से ग्रामीणों के सामने पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। वही मोहल्ले वासियों ने प्रत्येक घर पांच पांच सौ चंदा कर हैंडपंप का मरम्मत कराया गया ।