उधवा: लंबित आवासों को लेकर प्रखंड प्रशासन सख्त, पूर्वी उधवा व उत्तर सरफराजगंज पंचायत में दर्जनों लाभुकों को नोटिस
सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे प्रखंड समन्वयक आवास संदीप कुमार गुप्ता ने पूर्वी उधवा एवं उत्तरी सरफराजगंज पंचायत में दर्जनों लाभुकों के घर-घर जाकर नोटिस सौंपकर आगामी 15 अप्रैल (बुधवार) को राधानगर थाना में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। वहीं बीडीओ उधवा जयंत कुमार तिवारी के द्वारा दर्जनों लाभुकों पर कड़ी कार्रवाई की गई है।