कोडरमा: एबीवीपी का जे.जे. कॉलेज झुमरी तिलैया में झारखंड सरकार के 'क्लस्टर सिस्टम' के विरोध में धरना प्रदर्शन
झुमरी तिलैया स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जे.जे. कॉलेज में झारखंड सरकार के “क्लस्टर सिस्टम” के विरोध में धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन बुधवार को 12 बजे किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर नीति के खिलाफ नाराजगी जताई।