हरसूद: ग्राम खेड़ी के पास पुलिया के नीचे मिला एक व्यक्ति का शव, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Harsud, Khandwa | May 14, 2026 बुधवार रात 8 बजे के लगभग खंडवा हरसूद मार्ग पर ग्राम खेड़ी के पास पुलिया के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला। इस मामले में आशापुर चौकी पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर गुरुवार सुबह 11 बजे के लगभग हरसूद अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राजकुमार पिता गुरुदयाल यादव, निवासी रजूर बताया गया है।