सगदाहा में द फर्स्ट स्टेप कोचिंग सेंटर की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
सगदाहा, 11 अक्टूबर 2026: विद्या निकेतन विद्यालय परिसर में रविवार को द फर्स्ट स्टेप कोचिंग सेंटर की ओर से भव्य सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता, पेंटिंग एवं ड्रॉइंग प्रतियोगिता के साथ-साथ डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा। वहीं, इसी परिसर में कल दशहरा के दूसरे दिन भव्य डांडिया उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा, जिसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
#viralpost #viewsfordays #growfacebook