लखनपुर: ग्राम बेलदगी आश्रित ग्राम छिपनीपानी में कोरवा जनजाति के लोग नदी का पानी पीने को मजबूर, शुद्ध पेयजल की मांग
वैसे तो बिना शुद्ध पेयजल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती बाद इसके लखनपुर विकासखंड अंतर्गत एक गांव ऐसा भी है जहाँ आज आजादी के 78 वर्ष बीत जाने के बाद भी लोग नदी का पानी पीने मजबूर है।मौजूदा हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि लोग नदी के किनारे गड्ढे बनाकर पानी पीते नजर आ रहे है।पूरा मामला विकासखंड के ग्राम बेलदगी के आश्रित बेदोपानी छिपनी पानी का है।