उचकागांव: 6.90 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, मीरगंज थाने में मामला दर्ज
गोपालगंज: जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। त्वरित कार्रवाई करते हुए क्यूआरटी (QRT) टीम ने स्थानीय छठ घाट पानी टंकी के पास से 6.90 ग्राम स्मैक जैसे प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से आरोपी के पास से बिक्री के लिए रखी गई स्मैक की 25 छोटी