गुना नगर: बूढ़े बालाजी मंदिर के पुजारी से अभद्रता और मारपीट करने वाले मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की
गुना के बूढ़े बालाजी मंदिर में पुजारी नियुक्ति को लेकर विवाद बढ़ गया है। नए पुजारी सुरेश शर्मा के साथ कथित मारपीट और अभद्रता मामले में सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। नई समिति ने पुरानी समिति पर दबंगई, भ्रष्टाचार और मंदिर की दुकानों में अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।