पन्ना: हक मांगने पर हाका जाता है: विस्थापितों की पदयात्रा में छलका दर्द
Panna, Panna | Mar 9, 2026 जमीन छीनी, अब जान मत छीनो!" इस मर्मस्पर्शी नारे के साथ पन्ना के विस्थापितों का दर्द अब सड़कों पर सैलाब बनकर उमड़ पड़ा है। जय किसान संगठन के बैनर तले सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर के नेतृत्व में चल रही 'न्याय अधिकार पदयात्रा' आज सोमवार 9 मार्च को अपने तीसरे दिन मझगाय और रूँझ बाँध प्रभावित गांवों में पहुंची।