बीसलपुर: मतदाता सूची में 17 और 24 अक्टूबर को नाम जोड़ने के लिए विशेष कैंप का आयोजन
तहसील सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने क्षेत्र की सभी बीएलओ के साथ बैठक की और बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छूटे हुए और नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहसील क्षेत्र में 17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।