देवरी: चतरो- महतोटाड मुख्य मार्ग स्थित पूरनाबथान गांव के समीप जल जमाव के कारण सड़कों पर सफर करना लोगों के लिए परेशानी बन गया
Deori, Giridih | Jul 31, 2026 देवरी प्रखंड स्थित चतरो महतोटाड मुख्य मार्ग स्थित पूरनाबथान गांव के समीप जल जमाव के कारण सड़कों पर सफर करना लोगों के लिए परेशानी बन गया है. हल्की बारिश से सड़क पर जल जमाव की स्थिति विकराल हो गई है. जलजमाव की इस समस्या से निजात दिलाने को लेकर प्रशासन का ध्यान कई बार स्थानीय लोगों के द्वारा आकृष्ट कराया गया है, लेकिन प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं हो पाया है.