खंडवा नगर: खंडवा से 48 घंटे में कौवा, टूंडा और शहबाज होंगे बाहर, लिस्टेड गुंडों का होगा जिलाबदर, 7 जिलों में एंट्री बैन
खंडवा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने तीन आदतन बदमाशों को जिलाबदर किया है। जिला दंडाधिकारी ऋषव गुप्ता ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आदेश जारी कर तीनों आरोपियों को एक साल के लिए खंडवा समेत 7 जिलों की सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए हैं।