सासनी: छत से गिरकर एक बालिका गंभीर रूप से घायल, परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लाए, डॉक्टरों ने किया उपचार
Sasni, Hathras | Aug 1, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसे में छत से गिरकर एक बालिका शीतल पुत्री प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन घायल हालत में बालिका को तुरंत उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा छत से गिरकर घायल हुई बालिका का उपचार किया गया। हालत मे सुधार होने के बाद परिजन बालिका को घर लेकर चले गए।