कायमगंज: गांव दिउरा निवासी बुजुर्ग महिला हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से झुलसी, CHC में भर्ती
थाना मेरापुर के गांव दिउरा निवासी 60 वर्षीय ब्रजमोहिनी पत्नी रक्षपाल छत पर रखे लोहे के पाइप को नीचे ला रही थी जैसे कि उन्होंने पाइप उठाया और सीढ़ियों की ओर बढ़ी। पाइप घर के ऊपर से गुजर रही। हाईटेंशन विद्युत लाइन से टकरा गई। तेज करंट लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉ ने महिला को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया हैं।