गुना नगर: हरिपुरा में दो पक्षों में हुई मारपीट, विवाद के बाद थाना में रिपोर्ट दर्ज करने गए लोगों पर पुलिस चौकी में किया हमला
मकसूदनगढ़ थाना क्षेत्र के हरिपुरा गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई। विवाद के बाद रिपोर्ट दर्ज करने गए फरियादी पक्ष पर पुलिस चौकी उकावद में दूसरे पक्ष के 30 से 40 लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस चौकी में रखे सामानों में भी तोड़फोड़ हुई है। घटना में फरियादी पक्ष के चार घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। फरियादी पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है।