गुना नगर: नीति आयोग के संपूर्णता अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत विश्राम गृह में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
गुना में जिला पंचायत विश्राम गृह में जिला प्रशासन गुना द्वारा नीति आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। अभियान 6 जुलाई से 30 दिसंबर 2024 तक जिले में चलेगा। जिसमें स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, सामाजिक विकास, स्वास्थ्य पोषण तथा शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।