गुना नगर: पितृ स्मृति वन ट्रांसपोर्ट नगर में समाज सेवी, नगर पालिका प्रशासन, जन प्रतिनिधियों ने किया वृक्षारोपण
गुना में पितृ स्मृति वन ट्रांसपोर्ट नगर में 6 जुलाई को वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। सीएमओ तेज सिंह यादव ने बताया, शहर के व्यवसायी प्रेम नारायण राठौर भजन सेठ, नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष समाजसेवी एवं अन्य जन प्रतिनिधियों ने पौधारोपण किया। 500 पौधे लगाने संरक्षित करने का संकल्प लिया।