महाराजगंज: बछरावां पुलिस ने 7 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ तीन अभियुक्तों को सेहगो पश्चिम से गिरफ्तार कर जेल भेजा
10 अप्रैल शुक्रवार शाम 4:00 बजे बछरावां पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। जहां मुखबिर खास की सटीक सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान सेहगो पश्चिम के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से 7 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों पर एनडीपीएस की धाराओं में कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया है।