सोनभद्र: जब टीचर का ट्रांसफर हुआ, तो बच्चों ने स्कूल का गेट बंद करके रोक लिया!
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जो दिल छू लेने वाला है। कंपोजिट विद्यालय के टीचर राजकमल यादव का ट्रांसफर हो गया। वह अपने स्टूडेंट्स में बेहद लोकप्रिय थे।
जैसे ही वह बाइक और झोला लेकर स्कूल से निकलने लगे, बच्चों ने स्कूल का गेट बंद करके उन्हें रोक लिया। बच्चे उन्हें जाने नहीं देना चाहते थे।
राजकमल सर बाइक से उतरे, बच्चों को दुलारा और भावुक बच्चों से कहा — "जीवन में आगे बढ़ते रहना।"
इस तरह एक अच्छे शिक्षक की स्कूल से विदाई हुई। यह दृश्य दिखाता है कि एक शिक्षक सिर्फ पढ़ाता नहीं, बल्कि बच्चों के दिलों में घर बना लेता है।
पूरी खबर पढ़ें: https://www.bharatnamanews.com
#Sonbhadra #TeacherTransfer #EmotionalFarewell #शिक्षक #सोनभद्र #UPNews #Education #TeacherStudentBond #ViralVideo #शिक्षक_दिवस #अध्यापक #स्कूल #बच्चे #भावुक #ट्रांसफर #UttarPradesh #Teacher #Students #RespectTeachers