गोरखपुर: सपा ने मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया, वर्तमान मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिहीन करने की मांग की
गोरखपुर की सभी विधानसभा सीटों की मतदाता सूची में डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम दर्ज होने के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा।जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने बताया कि समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद के विभिन्न विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में एक ही मतदाता का नाम एक से अधिक बार मतदाता सूची में दर्ज हैं।