परिहार: 13.700 किलो गांजा मामले में खुशरूल अंसारी को 9 माह की सजा
परिहार थाना कांड संख्या 300/2025 में एनडीपीएस कोर्ट ने गांजा तस्करी के मामले में आरोपी खुशरूल अंसारी को 9 माह के कारावास एवं 2,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला 21-22 सितंबर 2025 का है, जब एसएसबी की 51वीं वाहिनी ने भारत-नेपाल सीमा के धरहरवा क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को 13.700 किलोग्राम गांजा (पैकिंग सहित) के साथ गिरफ्तार कि