हुज़ूर: भोपाल में सरेराह युवक का अपहरण, लिव-इन पार्टनर से बात करने से मना करने पर कार में उठा ले गए बदमाश
Huzur, Bhopal | May 27, 2026 भोपाल में एक युवक का सरेराह नकाबपोश बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बुधवार को अपहरण का वीडियो सामने आया है। जिसमें नकाबपोश बदमाश एक युवक का सरेआम अपहरण करते दिखाई दे रहे हैं। वारदात के दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशा देखते रहे।किसी ने बदमाशों का विरोध करने या युवक को बचाने की कोशिश नहीं की।