गोरखपुर: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गोरखनाथ मंदिर पहुंची किया दर्शन पूजन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे मौजूद
जिले में आयकर विभाग के नए भवन का लोकार्पण करने गोरखपुर पहुंची केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कार्यक्रम के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूजा अर्चना के बाद केंद्रीय मंत्री को मंदिर परिसर में भ्रमण कराया व मंदिर के इतिहास से अवगत कराया।