गोरखपुर: यूपी बोर्ड की परीक्षा आज से हुई शुरू, विभिन्न केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के कक्षा 10 व 12 की परीक्षा आज से शुरू हो गई है। गोरखपुर के 206 केंद्रों पर दो पालियों में यह परीक्षा कराई जाएगी। आज सुबह प्रथम पाली के परीक्षार्थियों के द्वारा परीक्षा दी जा रही है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन मुस्तैदी से लगा हुआ है।