गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक दिवस के दौरे पर गोरखपुर आएंगे, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह 10:00 बजे गोरखपुर के गीडा में आवासीय योजना की लॉन्चिंग करेंगे। इसके अलावा एसडी इंटरनेशनल फैक्ट्री का भूमि पूजन करेंगे। वह 1040 करोड़ की परियोजनाओं का सौगात देंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे आयकर के नए भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।