कोंडागांव: 16 अप्रैल से कोंडागांव में स्व-गणना अभियान शुरू, सीएमओ दिनेश डे सहित नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने भरा फॉर्म
जनगणना 2027 के तहत स्वगणना अभियान की शुरुआत आज गुरुवार से हो गई है। नगर पालिका कोंडागांव के मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे ने आज दोपहर 12 बजे स्वयं स्वगणना कर अभियान का शुभारंभ किया। इसके साथ ही नगरपालिका के सभी कर्मचारियों का भी स्वगणना फॉर्म भरवाया गया। सीएमओ दिनेश डे ने नगरीय क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 16 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच ...