मीनापुर: छेगन नेउरा के एक व्यक्ति ने चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
मीनापुर थाना के छेगन नेउरा के एक व्यक्ति ने चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया । नरेश राम ने बताया की मंगलवार की देर रात करीब 2बजे नींद खुला तो देखा की मेरे घर में कोई अंजान व्यक्ति घुसा हुआ है । जब जाकर पूछे की तुम कौन हो तो चाकू से वार कर दिया । किसी तरह उसका चाकू छीन कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया ।