गुना नगर: राजस्व, नगर पालिका, ट्रैफिक पुलिस, मंडी समिति की संयुक्त टीम द्वारा हाट रोड से हटाया गया अतिक्रमण
गुना शहर में अतिक्रमण हटाने की मुहिम जारी है। राजस्व, नगर पालिका, ट्रैफिक पुलिस, मंडी समिति की संयुक्त टीम ने हाट रोड से अतिक्रमण हटाया। तहसीलदार गुना नगरीय जीएस बैरवा ने बताया कि नगर भ्रमण के दौरान तहसीलदार नगरीय गुना ने अपनी संयुक्त टीम के साथ यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण मुक्ति के लिए कार्य किया।