फिरोज़ाबाद: सुभाष चौराहे के पास छेड़छाड़ कर रहे मनचले को लड़की ने पकड़कर पुलिस स्टेशन पहुंचाया, सिखाया सबक
फ़िरोज़ाबाद शहर के सुभाष चौराहे के पास एक लड़की की बहादुरी से मनचले सबक मिला है। बताया जाता है लड़की जा रही थी। इसी दौरान मनचले ने कमेंट पास कर दिया। फिर क्या था लड़की ने मनचले को सबक सिखाते हुये पकड़ लिया। उसके बाद बहादुर लड़की आरोपी को पकड़ कर थाना उत्तर कोतवाली ले कर पहुंची। और पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।