दाउदनगर: सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के जीवन प्रमाणीकरण को लेकर बीडीओ ने ब्लॉक कार्यालय सभागार में बैठक की, दिए निर्देश
सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के जीवन प्रमाणीकरण को लेकर बीडीओ मो जफर इमाम ने मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे ब्लॉक कार्यालय सभागार में पंचायत सचिवों एवं विकास मित्रों के साथ बैठक की। कहा गया कि जीवित पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण कराना है। जो पेंशनधारी मृत हो चुके हैं, उन्हें भी चिन्हित करना है।इससे संबंधित आवश्यक दिशा- निर्देश कर्मियों को दिए गए।