देवबंद: नागल में लोन दिलाने के नाम पर युवक से ₹50 हजार की ठगी, चार महीने बाद भी नहीं मिला ऋण, पुलिस जांच में जुटी
सहारनपुर जिले के नागल क्षेत्र में लोन दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। भाटखेड़ी गांव निवासी भीम सिंह ने पड़ोसी गांव सुभरी ख्वाजा के एक युवक पर 50 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित भीम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब चार महीने पहले आरोपी युवक ने उन्हें एक महीने के भीतर लोन दिलाने का भरोसा दिया।