महनार: महनार के मोहम्मदपुर में सड़क हादसा: दो युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर
महनार थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर में बुधवार को हुए सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।