काशी के टेड़ीनीम स्थित महंत आवास पर श्रावण पूर्णिमा पर काशीवासी बाबा को सपरिवार बैठाएंगे झूला पर
Sadar, Varanasi | Aug 17, 2024 काशी के टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पं. वाचस्पति तिवारी ने बताया की मंदिर की स्थापना काल से ही मेरे पूर्वजों के साथ ही परपितामह पं. महाबीर प्रसाद तिवारी, पितामह पं. कैलाशपति तिवारी के बाद मंदिर का सरकारी द्वारा अधिग्रहण होने के बाद भी मेरे पिता डॉ.कुलपति तिवारी जिस तरह से परंपराओं को तमाम संघर्षो के बावजूद करते रहे।