मोहन बड़ोदिया: मोहन बडोदिया महाविद्यालय में विश्व ध्यान दिवस और राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया
भारतवर्ष के आध्यात्मिक संस्कारों एवं भारतभूमि की उत्कृष्ट मेधा की गूंज सदैव से ही विश्व पटल पर गूंज रही है। इसी दृष्टि से ध्यान - योग से युक्त भारत की स्वस्थ्य जीवन शैली को विश्व के अनुकरण एवं प्रचार प्रसार के लिए, संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 21 दिसंबर को 'विश्व ध्यान दिवस' घोषित किया गया है। वहीं बीसवीं सदी के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्म दिवस