सासाराम: गुप्ता धाम से दर्शन करके आने के क्रम में सासाराम के पास बुढन रोड पर दो बाइकों की हुई टक्कर, दो लोग हुए घायल
गुप्ता धाम से दर्शन करके आने के क्रम में दो बाइकों की सासाराम के समीप बुढन रोड में टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोग जख्मी हो गए। दोनों घायलों को सासाराम के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। फिलहाल दोनों घायलों की स्थिति स्थिर है।