डुमरांव: प्रेस, पुलिस या आर्मी लिखे वाहनों की होगी सघन जाँच, डुमरांव के अनुमंडल पुलिस कार्यालय में एसडीपीओ ने दी जानकारी
Dumraon, Buxar | Feb 1, 2025 अब अनुमंडल में प्रेस, पुलिस और आर्मी लिखकर वाहन चलाना आसान नहीं होगा। डुमरांव के अनुमंडल पुलिस कार्यालय में जानकारी देते हुए शनिवार की दोपहर 3 बजे एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि अगर वाहन स्वामी खुद, प्रेस, पुलिस और आर्मी से हैं तो ठीक है, नहीं तो उनके रिश्तेदार या फैमिली के कोई भी मेंबर निकले, तो वाहन स्वामी मुश्किल में पड़ सकते हैं।