रफीगंज: बंगाल में जीत पर रफीगंज में भाजपा का विजय जुलूस, कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया
पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर रफीगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए विजय जुलूस निकाला। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल एवं रंग लगाकर बधाई दी और जीत का जश्न मनाया। मंगलवार संध्या 5:30 में भाजपा नेताओं के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया।