रफीगंज: रफीगंज शहर के टेलर गली में मारपीट, दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज, पांच नामजद
रफीगंज शहर के टेलर गली के समीप गाली-गलौज के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मामले में दोनों पक्षों ने रफीगंज थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। सोमवार अपराह्न 3:30 में रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।