कालपी: कालपी में ओवरब्रिज अंडरपास की टूटी स्लैब का एडीएम की टीम ने किया निरीक्षण, कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों से मांगा जवाब
Kalpi, Jalaun | Jul 30, 2026 कालपी में मुन्नाफुल पावर चौराहे के हाईवे अंडरपास की छत की स्लैब एक माह में दूसरी बार गिरने के मामले में गुरुवार दोपहर 3 बजे एडीएम न्यायिक प्रेमचंद मौर्य के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने मौके का निरीक्षण किया। समिति ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से जवाब-तलब करते हुए चार से पांच दिनों में मरम्मत पूरी कर यातायात बहाल करने के निर्देश दिए।