मोतिहारी: रक्सौल हवाई अड्डा के लिए 139 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण को लेकर बैठक संपन्न हुई
हवाई अड्डा रक्सौल के लिए 139 एकड़ अतिरिक्त भूमि के अधिग्रहण से संबंधित रैयतों का कुछ मौजों से कम आवेदन प्राप्त हुए है। उसको तीव्र गति देने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल के द्वारा रक्सौल प्रखंड के प्रमुख,उप प्रमुख , प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी रक्सौल,रक्सौल एवं संबंधित ग्राम पंचायत के मुखिया के साथ समीक्षा बैठक किया गया।