कासगंज: कासगंज जिले में भीषण गर्मी का असर, जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, 1196 मरीज पहुंचे
कासगंज में बढ़ती गर्मी का असर अब स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। शनिवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां ओपीडी में कुल 1196 लोग इलाज के लिए पहुंचे। मरीजों में बुखार, सांस और डायरिया के केस ज्यादा रहे, जिनमें 56 मरीज डायरिया से पीड़ित पाए गए। डॉक्टरों का मानना है कि तेज गर्मी और बदलते मौसम के कारण मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।