गोरखपुर: जिला महिला चिकित्सालय के बाहर खड़ी ई-रिक्शा चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा किया बरामद
15 अप्रैल को पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर के माध्यम से बताया कि जिला महिला चिकित्सालय के बाहर वह अपनी ई रिक्शा खड़ी करके मरीज देखने गए थे।तभी अज्ञात चोरों द्वारा वादी की ई रिक्शा चोरी कर लिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ई रिक्शा चोरी करने वाले अभियुक्त अमन कुमार को गिरफ्तार किया है।