पीपलदा: खातोली पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार सवार 3 व्यक्तियों को 10 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार, कार जप्त
Pipalda, Kota | Jan 15, 2025 खातोली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन पर कार्यवाही करते हुए कैथूदा पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी कर एक कार सवार 3 व्यक्तियों से 10 ग्राम स्मेक बरामद की। खातोली थानाधिकारी मनसीराम द्वारा दोपहर डेढ़ बजे जारी प्रेस नोट में बताया कि नाकाबंदी के दौरान एक कार को डिटेन कर उसमें सवार 3 लोगो से अवैध मादक पदार्थ 10 ग्राम स्मेक व 25 हजार नगद बरामद किये