मोहनलालगंज: गाली-गलौज के विरोध में युवक से की गई मारपीट, आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र के ग्राम करोरा में युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित घनश्याम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव निवासी अजीत पुत्र स्वर्गीय जगदीश उसे भद्दी गालियां दे रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने ईंट-घुम्मा और लात-घूसों से हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया और उसका दांत टूट गया।