लोहरदगा: लोहरदगा में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित,सड़कों पर बढ़ी आवागमन की परेशानी,धान की रोपनी को मिला रफ्तार।
लोहरदगा जिले में लगातार हो रही बारिश अब लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालने लगी है। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश ने पूरे जिले में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। कुछ ही देर की बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।