बलिया: रेवती में श्रीराम पाण्डेय हत्याकांड के मामले में सपा प्रतिनिधि मंडल ने SP से मिलकर मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
Ballia, Ballia | Apr 7, 2026 रेवती में हुए श्रीराम पाण्डेय हत्याकांड के मामले में मंगलवार की दोपहर एक बजे समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह से मुलाकात की। सपा नेताओं ने इस दौरान एक मांगपत्र सौंपकर मामले के दो अन्य मुख्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सपा नेता अमित पांडेय पप्पू और सुशांतराज पाठक भारत ने किया।