टिकारी: राज इंटर कॉलेज टिकारी में प्रबंधकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक, टिकारी विधायक ने किया विद्यालय के भवनों का निरीक्षण
Tikari, Gaya | Apr 2, 2026 राज इंटर कॉलेज टिकारी में प्रबंधकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार दोपहर आयोजित हुई। प्रबंधकारिणी समिति के पदेन अध्यक्ष सह टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी के साथ सदस्य, शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विद्यालय के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।