महोबा: मिढ़का गांव में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर किया गया रेफर
Mahoba, Mahoba | May 2, 2026 20 वर्षीय युवक निरपत ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है और परिजन भी कुछ बताने से बच रहे हैं।