लोहरदगा: गुदरी बाजार के सुमन ज्वेलर्स में महिला ने खरीदार बनकर सोने का जेवर चुराया, CCTV में कैद हुई चोरी
लोहरदगा शहरी क्षेत्र के गुदरी बाजार सुमन ज्वेलर्स में जेवर खरीदने के नाम से पहुंची महिला ने सोने का जेवर पार कर दिया। इसकी शिकायत सुमन ज्वेलर्स द्वारा सदर थाना पुलिस से शिकायत करने की बात कही. स्थानीय लोगों के मुताबिक 27 अप्रैल की देर शाम 7 बजे वे अपनी दुकान पर थे। उसी समय करीब दो महिला पहुंची। पहले उन्होंने सोने की लॉकेट दिखाने के लिए कहा।